Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Anushka Sharma Birthday : पहली मुलाकात में विराट से चिढ़ गई थी अनुष्का, देखिये रोचक कहानी

Anushka Sharma Birthday पहली मुलाकात में विराट से चीड़ गई थी अनुष्का, देखिये रोचक कहानी
Anushka Sharma Birthday : पहली मुलाकात में विराट से चीड़ गई थी अनुष्का
Anushka Sharma Birthday : पहली मुलाकात में विराट से चीड़ गई थी अनुष्का

आज एक्ट्रेस Anushka sharma का 35वां जन्मदिन है। अनुष्का फिल्मों के साथ विराट कोहली के साथ अपनी लव स्टोरी के लिए भी काफी फेमस है। इन दोनों की प्रेम कहानी यूँ तो किसी से छिपी नहीं है, फैन्स लगभग हर चीजें जानते हैं। लेकिन इन दोनों की लव स्टोरी हुई आज हम आपको एक ऐसी रोचक कहानी बताने जा रहे हैं जो बेहद कम लोग जानते हैं।

Virat के जोक से बिगड़ गया था Anushka का मूड

अनुष्का-विराट की पहली मुलाकात एक शैंपू ब्रैंड के ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय अनुष्का और विराट अपने-अपने करियर में बड़ा नाम बना चुके थे। विराट कोहली ने बताई थी कि जब वे अनुष्का से पहली बार मिले थे, उससे पहले वे घबराए हुए थे। इस घबराहट में उन्होंने एक ऐसा जोक कर दिया था, जिससे अनुष्का का मूड बिगड़ने वाला ही था, लेकिन बाद में किसी तरह मामला संभल गया। इस लिंक पर click करके देखे विडियो |

Anushka और Virat का साल 2014 से शुरू हुआ था दोनों का अफेयर

दोनों को पहली बार एक साथ पब्लिक प्लेस में साल 2014 में मेलबर्न में देखा गया था, जहां विराट कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने गए थे। इस मैच में जब विराट ने शतक लगाया तब उन्होंने बैट से अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया था। बस फिर क्या था इस मैच के बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें बनने लगी। मेलबर्न के जिस होटल में इंडियन क्रिकेट टीम रुकी थी, उसी होटल में अनुष्का को भी देखा गया था। इसी साल दोनों को न्यूजीलैंड में भी साथ घूमते देखा गया था।

2016 में Anushka और Virat की ब्रेकअप की खबरें सामने आई

इसके 2 साल बाद 2016 में विराट और अनुष्का की ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगीं। इस दौरान विराट ने एक फोटो शेयर कर हार्ट ब्रोकन वाला इमोजी कैप्शन में लिखा। साथ ही दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था। लेकिन इसके ठीक एक साल बाद ही दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में सीक्रेट डेस्टिनेशन वेडिंग कर ली।

उम्र में Anushka से 6 महीने छोटे हैं विराट

अनुष्का शर्मा उम्र में विराट कोहली से 6 महीने बड़ी हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंध गए थे। यह खबर सभी के लिए हैरान करने वाली थी क्यों कि दोनों ने इटली के टस्कनी में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी जैसी किसी को कानो-कान खबर नहीं लगी। हालांकि दोनों ने शादी के बाद दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन दिया था। दिल्ली वाले रेसपशम में पीएम मोदी भी शामिल होने पहुंचे थे। इस लिंक पर click करके देखे विडियो |

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट