Mradhubhashi

शीतला माता मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन

शीतला माता मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन

विनोमित सिंह भाटिया/कांटाफोड़ – नगर के प्राचीन शीतला माता मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस वर्ष दो सावन होने पर इसका महत्त्व और भी विशेष हो गया है यह आयोजन देवशयनी एकादशी से शुरू होकर श्रावण माह की एकादसी को समापन होगा। इस वर्ष 60 दिन का अखंड रामायण पाठ किया गया।

शीतला माता मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन

यह रामायण मंडल के द्वारा रखा गया है जिसका समापन दिनांक 27 अगस्त 2023 रविवार को किया जाएगा जिसमें साथ में नगर के दानदाताओ के सहयोग से अखंड भंडारा भी होगा। रामायण मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद राठौर (रिटायर) शिक्षक और वार्ड क्रमांक 8 के पूर्व पार्षद किशोर तिवारी ने यहां बताया कि यह पाठ विगत 11 वर्षों से सावन के माह में किया जा रहा है इस बार दो सावन होने पर उसका महत्व और अधिक बढ़ गया है।

मदन मालवीय, अवधेश राठौर, जगदीश चौबे, अरूण डावी, कैलाश तिवारी,पर्वत सिसोदिया जगदीश त्रिवेदी आदि भक्तो ने सहयोग दिया।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट