Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Agniveer In Indian Navy: नौसेना में ऐसे ‘अग्निवीर’ बन सकती हैं महिलाएं

लड़कियों की भर्ती भी अग्निपथ स्कीम के तहत होगी। इंडियन नेवी में लड़कियों की एंट्री इंजीनियर मैकेनिक, कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट, मेडिकल असिस्टेंट और नाविक जैसी कई पोस्ट पर होगी और वो अग्निवीर कहलाएंगी। इसके लिए लड़कियों को क्या करना होगा? उनकी उम्र क्या होगी? कैसे और किन पदों के लिए अप्लाई कर सकती हैं? आज जरूरत की खबर में इन सारे सवालों के जवाब जानेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, अग्निवीर के तहत होने वाली भर्ती में 20% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगी। भर्ती होने के बाद महिलाओं को अलग-अलग ब्रांचेस में भेजा जाएगा। लिखित परीक्षा यानी Written Exam में पैटर्न ऑब्जेक्टिव टाइप होगा। विज्ञान, गणित और सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जाएंगे। और ये परीक्षा 30 मिनट की होगी। परीक्षा का सिलेबस और सैंपल पेपर इंडियन नेवी की रिक्रूटमेंट वेबसाइट पर दिया गया है।

अग्निवीर MR में तीन कैटेगरी होगी- शेफ, स्टीवार्ड और हाईजिनिस्ट। इसके लिए 25 जुलाई से 30 जुलाई 2022 तक आप अप्लाई कर सकती हैं। बता दे अग्निवीर लड़कियों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट में 8 मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़ के साथ 15 उठक-बैठक और 10 सिटअप करनी होगी। अग्निवीर लड़कियों को पहले साल हर महीने 30 हजार रुपए, दूसरे साल हर महीने 40 हजार रुपए, तीसरे साल हर महीने 36 हजार 500 रुपए और चौथे साल हर महीने 40 हजार रुपए सैलरी के रूप में दिए जाएंगे।

4 साल बाद जब अग्निवीर लड़कियां रिटायर हो जाएंगी तो उन्हें अग्निवीर लड़कियों को परमानेंट नौकरी के लिए अप्लाय करने का मौका मिलेगा। लड़कियों के हर बैच से लगभग 25 फीसदी को परमानेंट नौकरी दी जाएगी। सैलरी का 30% हर महीने कॉर्पस फंड में जाएगा। सरकार भी इसमें 30% पैसे डालेगी। जिससे 4 साल बाद आपको 10.04 लाख और एप्लिकेबल इंटरेस्ट का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा। इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

नौकरी के दौरान महिला अग्निवीर को नौकरी के दौरान 48 लाख का नॉन कंट्रिब्यूटरी यानी गैर अंशदायी जीवन बीमा मिलेगा। नौकरी के दौरान किसी अग्निवीर की मौत होती है तो उनके परिवार को 44 लाख रुपए वन टाइम ग्रांट के तौर पर दी जाएगी। साथ ही सेना अस्पताल में मेडिकल फैसिलिटी और कैंटीन की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट