बुरहानपुर। मध्यप्रदेश की पूर्व केबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस खंडवा लोकसभा उप चुनाव में प्रबल दावेदार थी। लेकिन चिटनिस को टिकट नहीं मिला। स्वाभाविक है कि टिकट कटने के बाद मन को ठेस पहुंची होगी। लेकिन मन को समझाकर उस भाजपा के लिए जुट गई है, जिस भाजपा ने उन्हें नाम दिया है।
चिटनिस लोकसभा उप चुनाव के भाजपा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ हम कदम हो गई है। खंडवा लोकसभा की नेपानगर विधानसभा के खकनार मंडल में भाजपा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में शरीक हुई।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल, केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक सुमित्रा कास्डेकर, विधायक बहादुरसिंह, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, मंजू दादू सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
बुरहानपुर से गौरव शुक्ला कि रिपोर्ट