Mradhubhashi
Search
Close this search box.

सर्वे में पांच में से चार चुनावी राज्यों में भाजपा की सरकार, जानिए जनता का मिजाज

UP Election 2022: पांच राज्यों में चुनाव से पूर्व किए जा रहे सभी सर्वे में भाजपा के लिए अच्छी खबर निकल कर आ रही है। सभी सर्वे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की वापसी के साथ पंजाब में आम आदमी पार्टी के जोरदार प्रदर्शन की बात कह रहे हैं।

पहाड़ी प्रदेश में फिर भगवा

पांच राज्यों के चुनाव से पहले टाइम्स नाउ और वीटो द्वारा किए गए एक जनमत सर्वेक्षण ने यह दावा किया गया है कि उत्तराखंड में इस बार इतिहास रचने जा रहा है। यानी भाजपा की सत्ता में दोबारा वापसी हो रही है। जबकि इस सूबे का इतिहास हर पांच साल में सत्ता बदलने का रहा है। सर्वे के मुताबिक विधानसभा की कुल 70 सीटों में से भाजपा के खाते में 42-46 सीटें जा सकती है। कांग्रेस को 12-14 और आप पहली बार खाता खोलते हुए 8-11 सीटें जीत सकती है। निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में भी 2-5 सीटें जाने की संभावना है।

गोवा में भाजपा सरकार

पंजाब की यदि बात करें तो आप वहां पर सरकार बनाती दिख रही है। आप को 57 से 60 सीटें मिल सकती है। विपक्षी दल शिरोमणि अकाली दल को 10 से 13 सीटें मिलने का अनुमान है। गोवा में भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार में वापसी करती दिखाई दे रही है, वहीं ‘आप’ यहां पर जोरदार प्रदर्शन कर सकती है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की हालत काफी खस्ता रहने की संभावना है और वह तीसरे नंबर पर पहुंच सकती है। गोवा में भाजपा को 40 सीटों में 20-23 सीटें, कांग्रेस को 4 से 6, आप को 6-10 जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों को 5 से 6 सीटें मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट