Mradhubhashi
Search
Close this search box.

ईसागढ़ और चन्देरी में हुआ युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभय ठाकुर का जोरदार स्वागत

अशोकनगर। युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभय ठाकुर द्वारा सर्वप्रथम संकट मोचन मन्दिर पहुंचकर बालाजी सरकार का आर्शीवाद लिया तत्पश्चात ईसागढ़ और चन्देरी क्षेत्र में भ्रमण कर युवा साथियों से परिचय कर एवं क्षेत्र के वरिष्ठजनों का सम्मान किया।

युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभय ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चन्देरी तप की भूमि और चन्देरी पर मां जागेश्वरी का आशीर्वाद है। ये बलिदान की भूमि है। राजा मेदनीराय एवं माता मणिमाला की भूमि है। अपने देश, धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिए 1600 छत्राणियो ने एकसाथ जोहर किया था।

उस बलिदान से प्रेरणा लेकर हम युवा साथियों को देश, धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना है। क्योंकि पूरे विश्व मे भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो संस्कृति की रक्षा के लिए काम करती है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि हम मंदिर बनाएंगे, हमने बना दिया। भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि भव्य मंदिर बनाएंगे हमने भव्य मंदिर बना दिया। अब भारतीय जनता पार्टी बोल रही है कि भव्य भारत बनाएंगे और भव्य भारत बनाने के लिए हम युवाओं को एकजुट होकर पूरी ताकत से पार्टी की रीति-नीति को जन- जन तक पहुचाना है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रज्जुलाल कुशवाह के निधन पर उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाये व्यक्त की।

अशोकनगर से मृदुभाषी के लिए विवेक शर्मा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट