Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 11 June 2023 : इन राशि के लोग आज रहेंगे परेशान, इनके ऊपर होगी धन वर्षा

aaj ka Rashifal 11 June 2023

Aaj Ka rashifal: आपके लिए दिन भर का लेखा-जोखा राशिफल लाता है। ग्रहों की चाल का प्रभाव हमारे जीवन पर सबसे ज्यादा पड़ता है, जिससे राशिफल बनता है। हम आपको 11 जून यानी रविवार का राशिफल बता रहे हैं। इस दिन कई राशि के लोगों का भाग्य खुलेगा। उनको आर्थिक लाभ होगा। वहीं, कुछ राशि के लोग फिजूलखर्ची से परेशान रहेंगे।

मेष (Aries)
आप काफी उत्साहित रहेंगे। मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल होगी। वैसे क्रोध और व्यवहार को संयमित रखें, क्योंकि अधिकारी वर्ग से कहासुनी होने की आशंका है। मित्र या सगे-संबंधी से मिलना-जुलना हो सकता है। इससे आपका खर्च बढ़ेगा।

वृषभ (Taurus)
करियर एवं कारोबार के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। शत्रुओं को मात देने में सफल रहेंगे। शुभ और कुछ घरेलू जरूरतों पर आपका धन खर्च होगा।

मिथुन (Gemini)
नए कार्य की योजना बनेगी। पुराने अटके कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। दोपहर बाद समय अनुकूल रहेगा। घरेलू जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है। दिन आर्थिक मामलों में उलझन वाला रहेगा। आय से अधिक खर्च तनाव देगा।

कर्क (Cancer)
करियर और कारोबार के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। सहकर्मियों और सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में साझेदारों से लाभ और सहयोग मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में सहभागी बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन लाभ दिलाने के साथ खर्चीला रहेगा।

सिंह (Leo)
दिन आर्थिक करियर के मामले में मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। आप काम में सजगता और सतर्कता बनाए रखें। वैसे गुरु ग्रह की शुभ स्थिति से सोचे हुए काम बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।

कन्या (Virgo)
दिन शुभ फलदायी रहेगा। सामाजिक कार्यों में सहभागी हो सकते हैं। प्रभाव-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या काम आप पर आ सकता है। पुराने मित्रों और परिचितों के साथ समय बीतेगा।

तुला (Libra)
आपकी राशि का स्वामी शुक्र आप पर मेहरबान रहेगा। सुख साधन मिलेंगे, लेकिन इन पर धन खर्च होगा। कमाई भी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। कोई डील फाइनल होगी। अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिल सकता है। कीमती सामान चोरी या खो सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)
भावुक और उदार रहेंगे। स्वयं आगे बढ़कर सहकर्मियों और साथियों की मदद करेंगे। आपकी अच्छाई को कोई गलत न समझ ले, उसका भी ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में भाग्य मेहरबान रहेगा। सफलता और अधिकारों में वृद्धि होगी।

धनु (Sagittarius)
संयम और व्यावहारिक होकर चलना होगा। विपरीत स्थितियों के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। किसी की सहायता करने के चक्कर में खुद परेशान हो सकते हैं। नौकरी और बिजनस में वाणी और व्यवहार से आप लाभ पाएंगे। दिन कमाई के मामले में मिलाजुला रहेगा।

मकर (Capricorn)
दिन लाभप्रद रहेगा। नई डील फाइनल हो सकती है, जिससे अचानक धन लाभ होगा। दोस्तों और परिचितों द्वारा स्कीम में धन लगाने की सलाह मिल सकती है, लेकिन समझदारी से काम लें। जोखिम वाले मामलों से दूर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कुंभ (Aquarius)
लाभप्रद और उत्साहवर्धक दिन रहेगा बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। दिन आर्थिक मामलों में भी फायदेमंद रहेगा। बिजनस में कमाई से मन आनंदित हो जाएगा। साझेदारों से तनाव चल रहा है तो बातचीत से निपटा लें, नहीं तो काम प्रभावित होगा।

मीन (Pisces)
कार्यक्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। शिक्षा और कला जगत से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। दिन आर्थिक मामलों में लाभकारी है। बच्चों और परिवार की खुशी के लिए धन खर्च करेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट