Mradhubhashi
Search
Close this search box.

एक युवक ने एक बार रिजवान और दूसरी बार अमित बनकर दो धर्मों की लड़कियों से की शादी और निकाह

छपरा: कहते हैं मोहब्बत की जंग हर हद को पार कर लड़ी जाती है। इसमें दीवारे टूट जाती है और सीमा रेखाएं मिट जाती है, लेकिन एक युवक ने इश्क के चक्कर में दो बार धर्म बदलकर दो अलग-अलग धर्मों की लड़कियों से शादी कर ली।

दो बार की शादी

धर्म बदलकर दो अलग-अलग धर्मों की लड़कियों से शादी करने का ये मामला बिहार का बताया जा रहा है। बिहार के छपरा में अमित नाम के युवक ने पहले रिजवान बनकर मुस्लिम लड़की से निकाह किया उसके तीन साल बाद अमित बनकर दूसरी हिंदू लड़की से शादी कर ली। अब दोनों बीबी अपने शौहर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

पहले किया निकाह

छपरा के नयागांव के अमित ने पहले गुवाहाटी की रहने वाली राजीना बेगम से रिजवान अहमद बनकर निकाह किया। बताया जाता है कि छपरा की राजीना बेगम से अमित का प्यार फेसबुक के जरिए परवान चढ़ा था। राजीना बेगम ने अमित उर्फ रिजवान के साथ रिश्तों में बंधने का फैसला कर लिया। अमित ने कोर्ट में धर्म परिवर्तन करवा कर खुद को रिजवान बना लिया। इसके बाद अमित ने 4 फरवरी 2018 को गुवाहाटी में रजिस्ट्रार के सामने इस्लाम धर्म कबूल किया। 12 अक्टूबर 2018 को दोनों ने निकाह कर लिया। पहली पत्नी राजीना से रिजवान को दो बेटे भी हैं।

लॉकडाउन में की दूसरी शादी

इसके बाद रिजवान अहमद ने अमित बनकर अवतारनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली संध्या नाम की लड़की से दूसरी शादी कर ली। कोरोना की दूसरी लहर में लॉकडाउन के दौरान अमित अपने घर पर आया हुआ था। अमित ने यहां कोठिया गांव के रहने वाले देवेंद्र प्रसाद की पुत्री संध्या के साथ शादी 27 अप्रैल 2021 को शादी कर ली। इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि अमित के रिजवान बनने और दूसरी शादी की उनको कोई खबर नहीं थी। अमित के परिजनों ने भी यह बात छुपाई।

मोबाइल से हुआ खुलासा

अमित उर्फ रिजवान फिलहाल जम्मू कश्मीर में केंद्रीय जल परिषद में कार्यरत है। पिता की मौत के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब दूसरी पत्नी संध्या ने अमित का मोबाइल देखा तो उसे पहली शादी की फोटो और कुछ वीडियो मिले। संध्या ने पहली पत्नी को फोन किया। उस वक्त राजीना को शौहर की दूसरी शादी का पता चला। अब वह कोर्ट में केस करने की बात कह रही है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट