Mradhubhashi
Search
Close this search box.

पतंग उड़ाते समय शख्स उड़ा हवा में, देखें वीडियो

जाफना। कभी-कभी इंसान के शौक उसके लिए जी का जंजाल बन जाते हैं। हैरतअंगेज कारनामा करने के जुनून में उसकी जान पर बन आती है। कुछ ऐसा ही अदभुत कारनामा श्रीलंका के जाफना शहर में हुआ जहां पर एक शख्स पतंग उड़ाने के दौरान पतंग के साथ उड़ गया। सोशल मीडिया पर यह वीडिय़ो काफी वायरल हो रहा है।

अविश्वसनीय किंतु सत्य घटना

सह सुनकर विश्वास नहीं होता है कि कोई शख्स पतंग उड़ाने के दौरान उसके साथ उड़ जाए, लेकिन यह वाकिया जब आंखों देखी हो तो ऐसे अजीब हादसे पर यकीन करना पड़ता है। आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही पतंगबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। वायरल वीडियो में अविश्वसनीय घटना घटित हो रही है। इसमें एक शख्स पतंग उड़ाते-उड़ाते हवा में खुद भी उड़ जाता है। इसे देखकर वहां पतंग उड़ा रहे बाकि लोग भी हैरान रह जाते हैं।

जूट की रस्सी से उड़ा रहा था पतंग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले वह शख्स बड़े मजे से पतंग उड़ा रहा था, लेकिन अचानक से वह हवा में उड़ने लगता है। दरअसल वह शख्स जूट की रस्सी में बड़ी से पतंग बांधकर उसको उड़ाने की कोशिश कर रहा था। तभी वह खुद भी हवा में उड़ने लगा। वहां पर मौजूद लोगों ने उसको जमीन पर उतारा। उस व्यक्ति को कुछ चोटें भी आई है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट