Mradhubhashi
Search
Close this search box.

किसान ने की आत्महत्या, फसल की बर्बादी और कर्ज को बताया जा रहा है वजह

अशोकनगर: जिले के शाडौरा थाना क्षेत्र के करख्या गांव के किसान महेंद्र सिंह रघुवंशी ने अपने खेत में आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि अतिवर्षा से उसके खेत की फसल खराब हो चुकी थी और वह किसान कर्ज से भी परेशान था। रात में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। भारतीय किसान संघ के प्रदेशमंत्री जगराम सिंह यादव ने किसान की इस आत्महत्या को खराब हुई फसल एवं कर्ज से दबे होने की कारण उठाया कदम बताया है।उन्होंने सरकार से मांग की है कि खराब फसल का जल्द सर्वे कर मुआवजा दिलाया जाये ताकि इस तरह की घटनाएं न हो साथ ही उन्होंने किसानों के कर्ज माफ करने की मांग भी सरकार से की है।

रस्सी से लटका मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार किसान महेंद्र सिंह दोपहर में ही अपने घर से निकल कर खेतों की ओर गया था । देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की ।इसी बीच अपने खेत में लगे आम के पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ लोगों को मिला। जिसकी जानकारी सूचना पुलिस को दी गई थी।रात में पुलिस ने मौके पर पहुच कर जांच शुरू कर दी है।साथ ही प्रशासन ने भी इस फसल खराब होने एवं कर्ज के कारण आत्महत्या के मामले की पड़ताल शुरू की है। सुबह शाडौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किसान का पोस्टमार्टम किया गया है।इस दौरान पुलिस के अलावा तहसीलदार भी मौके पर पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट