Rashifal ज्योतिषशास्त्र में राशिफल का एक बहुत बड़ा महत्त्व है। इसके माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है।
राशिफल (Rashifal) की जानकारी निकालने के लिए ग्रह-नक्षत्र और पंचांग का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र के आधार पर बताया जाता है। जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल (Rashifal) को देखकर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में सफल होंगे। देखिये आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सरकारी काम में आपको उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देने की जरुरत है। संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। परिवार में किसी भी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
वृष राशि
आज का दिन कुछ कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करें और किसे बाद में, लेकिन आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। लेनदेन से संबंधित कोई मामला यदि लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें भी आज निजात मिलेगी।
मिथुन राशि
आज का दिन कुछ नया करने के लिए रहेगा। मन में बिजनेस को लेकर यदि कोई आइडिया है, तो उसे तुरंत अमल में लाएं, इससे आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। कोई जरूरी जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें।
कर्क राशि
आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। अपने माता पिता से परिवार में चल रही अनबन को लेकर बातचीत कर सकते हैं। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की उनके कामों के लिए सराहना की जाएगी। आज बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे
सिंह राशि
आज का दिन एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने से खुशी होगी। छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने से परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे।
कन्या राशि
आज का दिन लिए सामान्य रहने वाला है। शेयर मार्केट अथवा लॉटरी आदि में धन लगाना नुकसान दे सकता है। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। लेनदेन से संबंधित मामला यदि लंबे समय से घेरे हुए थी, तो उसमें भी निजात मिलेगी।
तुला राशि
आज के दिन जल्दबाजी में निर्णय को लेने से बचने के लिए रहेगा। बाद में अपने निर्णय के लिए पछतावा होगा। कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं से सावधान रहें, नहीं तो वह छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत में यदि किसी बात को लेकर गड़बड़ चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।
वृश्चिक राशि
आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को घूमने फिरने के दौरान नई जानकारी प्राप्त होगी। बेवजह के काम में पड़ने से बचना होगा। किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण जानकारी लीक हो सकती है।
धनु राशि (Rashifal)
आज का दिन एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।
मकर राशि (Rashifal)
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। संतान से किसी बात को लेकर बातचीत हो सकती है। यदि परिवार के किसी सदस्य के करियर के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो उसके लिए बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करें।
कुंभ राशि (Rashifal)
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी नए व्यवसाय की शुरुआत की करने से पहले उसकी जांच पड़ताल अवश्य करना होगी। यदि कोई डील लटकी हुई थी, तो वह आज पूरी हो सकती है।
मीन राशि (Rashifal)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए थोड़ा फीका रहेगा, आप अपनी योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे, तो बाद में अच्छा लाभ मिल सकता है। आप किसी परिजन से मन की बात कहने से पहले सोच विचार अवश्य करें। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की(Rashifal) मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.