Mradhubhashi
Search
Close this search box.

खूनी संघर्ष में बदला पब में लड़की छेड़ने का विवाद, राहगीरों को भी नहीं बख्शा, आधी रात को बीच सड़क पर चले लात-घूसे

खूनी संघर्ष में बदला पब में लड़की छेड़ने का विवाद, राहगीरों को भी नहीं बख्शा, आधी रात को बीच सड़क पर चले लात-घूसे

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क पर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर लात-घूसे चले। विवाद की शुरुआत पब में युवती से छेड़छाड़ के साथ हुई। इसके बाद यह झगड़ा सड़क पर आ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक गुट के युवकों ने राह चलते लोगों से भी मारपीट की।

पुलिस के मुताबिक घटना देवास नाका के पास स्थित स्काय कापोर्रेट पार्क के सामने की है। स्काय कापोर्रेट पार्क में स्ट्राइकर पब में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान रात करीब 12 बजे कुछ युवकों ने एक युवती से छेड़छाड़ की। इसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। रात करीब सवा बारह पब बंद हुई। इसके बाद सभी बाहर निकलने लगे। इसी दौरान तुषार सिलावट पब में हमला करने वालों से गाली-गलौज करने लगा। उसके साथियों ने पब से निकल रहे मंगलेश पटेल, सर्वोजीत उर्फ बन्ना निवासी आगर (उज्जैन) की तरफ इशारा किया।

खूनी संघर्ष में बदला पब में लड़की छेड़ने का विवाद, राहगीरों को भी नहीं बख्शा, आधी रात को बीच सड़क पर चले लात-घूसे
खूनी संघर्ष में बदला पब में लड़की छेड़ने का विवाद, राहगीरों को भी नहीं बख्शा, आधी रात को बीच सड़क पर चले लात-घूसे

पब में बीयर की बोतल मारकर फोड़ दिया सिर

इशारा मिलते ही तुषार और उसके साथियों ने मंगलेश, सर्वोजीत और उनके साथियों पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। किसी ने बेल्ट भी चलाया। इस बीच किसी ने बीयर की बोतल मारकर तुषार का सिर फोड़ दिया। तुषार के साथी अभय ठाकुर, सन्नी और आशु गंगारिया भी हमले में घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से मंगलेश गंभीर, जबकि सर्वोजीत मामूली घायल हुई। घटना के दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर सभी भाग गए।

सोने की चेन तलाशने वापस आया तो हो गई पिटाई

मारपीट के दौरान एक युवक की सोने की चेन खो गई। वह घटना के बाद साथी के साथ कार से वापस घटनास्थल पर पहुंचा और चेन ढूंढने लगा। रात करीब 3 बजे दूसरे पक्ष को इसकी खबर लग गई। इसके बाद सभी मौके पर पहुंचे और कार को टक्कर मारते हुए एक युवक पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर लसूड़िया थाने का गश्ती वाहन मौके पर पहुंचा और घायल को अस्पताल भेजा। झगड़े में तुषार सिलावट के पक्ष के लोगों ने राह चलते लोगों से भी मारपीट की। विजय नगर से स्कीम 78 अपने घर जा रहा एक युवक जब घटना देखकर रुका तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे पीटा और उसका मोबाइल लूटकर भाग गए।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट