---Advertisement---

Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड

---Advertisement---

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को स्वर्ण पदक दिलाया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 69 रन पर सिमट गई। 

भारत की जीत की सबसे बड़ी स्टार स्मृति मंधाना रहीं। उन्होंने 79 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शेफाली वर्मा ने 48 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। आखिरी ओवरों में ऋचा घोष ने महज 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर स्कोर को 216 तक पहुंचा दिया। 

इस मुकाबले में मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। गेंदबाजी में भी भारतीय खिलाड़ियों ने श्रीलंका को संभलने का मौका नहीं दिया। यह गोल्ड एशियन गेम्स में भारत के अभियान के लिए बड़ी उपलब्धि बन गया है। 

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

ट्रंप प्रशासन का भारत सहित सात देशों पर 25 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव।

ट्रंप का भारत पर नया टैरिफ वार! अमेरिकी बाजार में भारतीय सामानों पर लग सकता है 25% तक अतिरिक्त शुल्क, 7 देशों पर निशाना

यूरिया

यूरिया के लिए विदेशों पर निर्भरता होगी कम! सरकार का 54 हजार करोड़ का बड़ा दांव, देश में लगेंगे 6 नए आधुनिक खाद कारखाने

अखिलेश यादव

यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले चला बड़ा दांव, सपा ने जारी की 5 उम्मीदवारों की पहली सूची; जानिए किस सीट पर किसे मिला टिकट

अनंत सिंह की बेटी की शाादी

30 लाख रसगुल्ले, 151 गाड़ियों की बारात और घुड़दौड़ में थार! अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ देखकर रह जाएंगे हैरान

मोहन भागवत, RSS, अनिल चौहान, पद्मा फेस्टिवल, विकसित भारत 2047, युवा शक्ति, भारत की सुरक्षा, छत्रपति संभाजीनगर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

मोहन भागवत बोले- युवाओं को झूठ पसंद नहीं, सच बोलने वालों के साथ खड़ी होती है नई पीढ़ी; भारत को बाहरी से ज्यादा अंदरूनी खतरों से सतर्क रहने की जरूरत

टीवीएस परिवार में संपत्ति विवाद, लक्ष्मी वेणु का पिता के खिलाफ मुकदमा और मां का समर्थन।

टीवीएस परिवार में विरासत की जंग अदालत पहुंची! पिता वेणु श्रीनिवासन के खिलाफ बेटी लक्ष्मी ने ठोका मुकदमा, मां ने किया बेटी का समर्थन