Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 13 August 2021: रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे

मेष –

निजी संपर्कों के माध्यम से कई पर्सनल काम भी सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। दी होने के बावजूद कारोबार में कुछ लाभदायक स्थितियां भी बनी रहेंगी। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से उत्पादन में कुछ कमी रह सकती है। पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेम प्रसंगों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सुकून रहेगा। एलर्जी और खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा भाग्यशाली अंक- 1

वृष –

किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे में असमंजस की स्थिति में प्रिय मित्र के साथ सलाह-मशविरा अवश्य करें। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। व्यवसाय में कार्य को बहुत ही ध्यान पूर्वक करने की जरूरत है। हालांकि समय उपलब्धियों वाला है। व्यवसाय में कार्य को बहुत ही ध्यान पूर्वक करने की जरूरत है। हालांकि समय उपलब्धियों वाला है।वायरल बुखार और सिरदर्द जैसी स्थिति रह सकती है। इस समय भरपूर आराम भी लेना जरूरी है।]

भाग्यशाली रंग- लाल भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन

किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति के साथ सलाह-मशविरा अवश्य करें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। इस समय नई नीतियों पर भी विचार विमर्श होगा। पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी भाग्यशाली अंक- 3

कर्क –

अगर घर के रखरखाव या मरम्मत संबंधी कोई प्लानिंग कर रहे हैं तो इन कार्यों के लिए समय अनुकूल है। भाइयों तथा नजदीकी संबंधियों के साथ किसी वजह से संबंध खराब होने की स्थिति बन रही है। थोड़ा सावधान रहें। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट हासिल करने के लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। खांसी, जुकाम और गले में इंफेक्शन की समस्या बढ़ सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- केसरिया भाग्यशाली अंक- 8

सिंह –

संतान के करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण माहौल रहेगा। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। अपने काम से ही मतलब रखें। कार्यस्थल में आपकी उपस्थिति रहना जरूरी है। वरना वहां की व्यवस्था में कुछ कमी आ सकती है। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां रहेंगी।

भाग्यशाली रंग- सफेद भाग्यशाली अंक- 9

कन्या –

विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही करना नुकसानदायक रह सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास उपलब्धियां देने वाला है। सहकर्मियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। तनाव अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन लाभकारी रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी भाग्यशाली अंक- 5

तुला –

विद्यार्थियों को विभागीय या नौकरी से संबंधित परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लिए गए निर्णयों में शुरुआत में कुछ दिक्कतें व परेशानियां आएंगी। अभी अपेक्षित लाभ भी हासिल नहीं होगा। पति-पत्नी के बीच कुछ गलतफहमी की स्थिति रह सकती है। समय रहते इनका निवारण करें। वाहन विशेष रूप से सावधानीपूर्वक चलाएं तथा जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें।

भाग्यशाली रंग- सफेद भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक –

किसी खास कार्य में बहुत अधिक धन खर्च करने के उपरांत भी मनोनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। सरकारी कार्य में विशेष रूप से सफलता मिलेगी, इसलिए प्रयासरत रहें। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में किसी वजह से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। एलर्जी व पेट से संबंधित दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- बादामी भाग्यशाली अंक- 3

धनु –

आप अपने किसी खास हुनर को निखारने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। यह समय धैर्य और संयम रखकर व्यतीत करने का है। विद्यार्थियों को अपने अध्ययन व शोध में और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से संबंधित पेपर्स को किसी अन्य व्यक्ति के साथ जरूर चेक करवाएं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन किसी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर की व्यवस्था पर न पड़ने दें।

भाग्यशाली रंग- हरा भाग्यशाली अंक- 8

मकर –

पठन-पाठन तथा लेखन में भी मन मुताबिक समय व्यतीत होगा। खास तौर पर महिला वर्ग के लिए समय अनुकूल चल रहा है। आध्यात्मिक गतिविधियों अथवा एकांत में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आपको कई उलझे हुए सवालों के जवाब मिलेंगे। कार्यस्थल में आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रह सकती है। नियमित रूप से अपना चेकअप कराएं तथा उचित इलाज लें।

भाग्यशाली रंग- लाल भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ –

अपरिचित लोगों पर भरोसा न करें, आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। राजकीय सेवारत लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। नौकरी में आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा जा सकता है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। त्यधिक भागदौड़ और मेहनत का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी भाग्यशाली अंक- 5

मीन –

कामकाज में व्यस्तता के अलावा आप परिवार और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती और मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेंगे। रुपए-पैसे को लेकर किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति भी बन सकती हैं। परंतु आर्थिक परिपेक्ष्य में कोई खास सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। ऑफिस में माहौल और स्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी। बुरी आदतों व बुरी संगत से दूर रहें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया भाग्यशाली अंक- 7

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट