नई दिल्ली: सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल कोर्स में प्रवेश की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने NEET-SS एडमिशन का कट-ऑफ घटाने पर सहमति जताई है, ताकि खाली पड़ी सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल सीटों को भरा जा सके।

यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। अदालत ने खाली सीटों को देखते हुए कट-ऑफ पर्सेंटाइल कम करने की दिशा में कदम उठाने पर जोर दिया था। इसके बाद केंद्र ने कट-ऑफ कम करने पर सहमति दी।
इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को नया मौका मिल सकता है जो मौजूदा कट-ऑफ के कारण काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर थे। मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी सीटें खाली रहने के मुद्दे पर भी इससे राहत मिलने की उम्मीद है।





