MEA ने बैठक की पुष्टि की; पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध से जुड़े मुद्दों पर दोनों पक्षों ने चर्चा जारी रखी।

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच Corps Commander स्तर की ताज़ा बैठक दो दिनों तक चली। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी LAC से जुड़े लंबित मुद्दों पर बातचीत की।
भारत और चीन अब तक पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध को लेकर 23 दौर की Corps Commander-level meetings कर चुके हैं। हाल की बातचीत को दोनों देशों के बीच सैन्य संपर्क बनाए रखने और सीमा पर स्थिरता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।






