शाहजहांपुर। दुल्हे के पैर जमीन पर टीक नहीं रहे थे। वो लड़खड़ा रहा था और अजीब तरह की हरकतें कर रहा था। दुल्हन ने जब उसकी इस तरह की स्थिति में देखा तो तुरंत इस रिश्ते को तोड़ने में ही भलाई समझी औऱ बारात बगैर दुल्हन के विदा हो गई। दुल्हन ने ऐसे दुल्हे के साथ सात फेरे लेने से मना कर दिया।
शराब के नशे में धुत था दुल्हा
लड़खड़ा रहे दुल्हे के साथ शादी करने से इंकार करने का मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर मे शहर के सदर बाजार इलाके का है। यहां पर एक मैरिज लॉन में गुरुवार को एक विवाह समारोह का आय़ोजन किया जा रहा था। दुल्हा शराब के नशे में चूर था औऱ बारात के समय घोड़ी पर बैठते वक्त कई बार गिरा, शराबी दूल्हे की हालत देख कर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। रातभर शादी करने को लेकर विवाद होता रहा और बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान वापस कर दिया। दूल्हा बिन दुल्हन बारात लेकर वापस चला गया। बाात जाने के बाद लड़की बोली, जिंदगी खराब होने से बच गई।
घोड़ी पर बैठते वक्त गिर गया था दुल्हा
खुटार के रहने वाले लड़की वाले विवाह के लिए शाहजहांपुर के सदर बाजार स्थित एक मैरिज लॉन में आए थे। दूल्हा भी बैंड-बाजा बारात के साथ मैरिज लान पहुंचा। यहां पर द्वाराचार के लिए दूल्हे को घोड़ी पर बैठना था, लेकिन दूल्हा शराब के नशे में इतना चूर था कि वह घोड़ी पर बैठ नहीं पा रहा था, इस दौरान कई बार गिरा भी। तब यह बात जब दुल्हन को पता चली तो वह नाराज हुई और कहा कि जो व्यक्ति अपनी शादी के दिन इतनी शराब पिए है कि उसे होश नहीं है तो वह उसकी जिंदगी की खराब कर देगा। लड़की ने कह दिया कि वह इस शराबी से शादी नहीं करेगी।
बैरंग लौटी बारात
लेकिन किसी तरह से दोनों पक्षों ने मिलकर मामले को शांत कराया और इसके बाद लड़खड़ाते हुए स्टेज पर पहुंचे दूल्हे ने दुल्हन के गले में माला डाली और बारातियों ने खाने का लुत्फ उठाया, लेकिन लड़की ने सख्त फैसला करते हुए एक शराबी के साथ शादी करने से साफ इंकार कर दिया। लड़के वाले दबाव बनाने लगे तब लड़की वालों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली। विवाह की आगे की रस्में रोक दी गईं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया औऱ बारात बगैर दुल्हन के बैरंग लौट गई।