Mradhubhashi
Search
Close this search box.

किन नई रणनितियों के साथ कांग्रेस करेगी भाजपा से मुकाबला

कांग्रेस पार्टी

विनय यादव. देश में सबसे बड़ी पार्टी रही कांग्रेस से उनके ही नेता अब दूर जाते हुए नजर आ रहे है, लेकिन ऐसा हो क्यों रहा है। क्या है इसकी वजह। इतने सालों के राजनितिक अनुभव के बाद भी कांग्रेस आज अपने नेताओं के साथ समीकरण नहीं बना पा रही हैं। आखिर क्या है इसकी मुख्य वजह। एक समय था जब कांग्रेस के नाम से ही लोग वोट दिया करते थे। लेकिन आज कांग्रेस की स्थिति पहले जैसी तो बिल्कुल नही है। आज कांग्रेस को जमीनी स्तर पर उतर कर लोगों का दिल जितने की आवश्यकता हैं।

यहां पीछे है कांग्रेस

एक समय था जब कांग्रेस का शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में अच्छा वोट बैंक था। किसानों की सबसे पसंदीदा पार्टी कांग्रेस रही हैं। और आज भी कांग्रेस किसानों के लिए तो हमेशा सोचती भी हैं। लेकिन भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर अपनी मजबूच नींव तैयार कर ली हैं। और कांग्रेस अभी भी सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा एक्टिव नहीं हो पाई हैं। जबकि आज देश में अधिकांश लोग मोबाइल फोन का उपयोग करते है, और वहीं पर एक्टिव रहते हैं। इसके साथ ही भाजपा के खिलाफ कई मुद्दों पर भी कांग्रेस ठीक से विरोध नहीं कर पा रही हैं।

यह करना चाहिए कांग्रेस को

अब कांग्रेस को लोगों को दिल जीतने के लिए कुछ ऐसे मुद्दों के चुनाव लड़ने की जरुरत है जो भाजपा की टक्कर में हो। क्योंकि देखा जाए तो कांग्रेस की एक गलती पर पूरी भाजपा एकजूट होकर विरोध करती हुई नजर आती है, लेकिन कांग्रेस में ऐसा बहुत ही कम नजर आता हैं। कुछ ऐसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच उतरने की जरुरत है जिससे वह जनता का दिल जीत सके। किसानों के बीच जाकर उनकी परेशानियों को सुनने की जरुरत है। सर्वे कर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पद देने की जरुरत है।

पार्टी में चाहिए एकजुटता

कांग्रेस पार्टी में अभी एकजुटता की जरुरत है, सभी को साथ में मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने की आवश्यकता है। लेकिन इसके बावजूद भी यहां सब अलग-अलग जा रहे हैं। जबकि आज भी सभी अनुभवी राजनितिज्ञ मिलकर भाजपा का सामने करेंगे तो कहीं ना कहीं इसका अच्छा फायदा कांग्रेस को मिल सकता हैं।  

हम यह तो नहीं कह सकते है कि कांग्रेस ने देश को कुछ नही दिया है, कांग्रेस ने भी देश के लिए बहुत कुछ किया है। इतने सालों में देश के कई बड़े काम कांग्रेस ने किए हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट