Mradhubhashi
Search
Close this search box.

भारत ने दिखाई दरियादिली, पाक पीएम इमरान खान को दी ये सौगात

नई दिल्ली। भारत ने एक बार फिर बड़ा दिल दिखाते हुए पीएम इमरान खान को भारतीय वायुसीमा से गुजरने की इजाजत दे दी है। इमरान खान श्रीलंका दौरे पर जा रहे हैं। इसलिए यह अनुमति दी गई है।

श्रीलंका दौरे पर जाने वाले हैं पाक पीएम

भारत ने एक बार फिर दरियादिली दिखाते हुए पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के लिए भारतीय वायुसेना को खोलने का फैसला किया है। यह अनुमति उनके श्रीलंका दौरे को ध्यान में रखकर दी है। इमरान खान श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। उनके इस दौरे को पाकिस्तान में खास तवज्जो दी जा रही है। लंबे समय बाद कोई पाकिस्तानी पीएम श्रीलंका के दौरे पर जा रहा है।

श्रीलंका संसद का भाषण हुआ रद्द

पीएम इमरान खान श्रीलंका दौरे के दौरान वहां की संसद को संबोधित करने वाले थे, लेकिन भारत से रिश्तों को ध्यान में रखते हुए श्रीलंका ने इमरान खान के संबोधन को रद्द कर दिया। इमरान खान का श्रीलंका की संसद में भाषण 24 फरवरी को होना था। श्रीलंका कई मौकों पर पाकिस्तान का काफी करीबी रहा है।


श्रीलंकाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के साथ संबंध खराब होने के भय से श्रीलंका ने पाकिस्तानी पीएम के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2015 को श्रीलंका की संसद को संबोधित किया था।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट