Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Shani Uday 2021: शनि आज हो रहे हैं उदय, जानिए कैसा रहेगा राशियों पर असर

Shani Uday 2021: न्याय के देवता शनि का आज उदय हो रहा हैं। शनि महाराज जातक को उसके कर्मों के हिसाब से दंड देते हैं। शनि की कृपा होने पर व्यक्ति को सुख-समृद्धि के साथ जीवन में उन्नति का वरदान मिलता है। शनिदेव का आज मंगलवार 9 फरवरी को रात 12.50 पर उदय हो रहा हैं। शनि के उदय का असर सभी बारह राशियों पर देखा जाएगा। आइए जानते हैं किस राशि पर रहेगा कैसा असर।

मेष
शनि के उदित होने से मेष राशि वालों को शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। कर्म भाव में उदित होने से सभी कार्य में सफलता मिलेगी। लंबे समय से लंबित कार्य बनेंगे। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक समस्याओं से निजात मिलेगी।

वृषभ

शनि उदय होने से भाग्य का साथ मिलेगा और सभी प्रकार के संकटों से भी मु्क्ति मिलेगी। अटके हुए कार्य बनेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। भाई-बहन के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आत्मविश्वास में इजाफा होगा।

मिथुन

मिथुन राशि वालों को ढैय्या के असर से शारीरिक और मानसिक कष्ट मिल सकता है। खर्चों में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कर्क

कर्क राशि वालों को कई बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा। बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह

सिंह राशि वालों को संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। कारोबार में लाभ मिलेगा। संतान की समस्त इच्छाएं पूर्ण होंगी।

कन्या

आरोग्य की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत का बेहकर परिणाम प्राप्त होगा।

तुला

इस दौरान परिवार के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। शत्रु पक्ष से दिक्कत हो सकती है। कामकाज पर ध्यान देने से सफलता हासिल होगी। रिश्तेदारों के साथ तनाव हो सकता है। रुका हुआ धन मिलेगा।

वृश्चिक

सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है और कर्जों से मुक्ति मिलने के योग है। कारोबार में मुनाफा हो सकता है। शैक्षणिक सफलता मिलेगी और धनलाभ का योग है।

धनु

साढ़ेसाती के प्रभाव से आय कम और खर्च ज्यादा होगा। मानसिक तनाव इस दौरान हो सकता है। परेशानियों के बाद रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में बदलाव के योग भी बन सकते हैं।

मकर

उदित शनि से आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल मिलेगी। धनलाभ होने के साथ विवाह तय होने के योग हैं और नए अवसरों की प्राप्ति होगी।

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग है। शनि के प्रभाव से समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवन में अनुकूल बदलाव होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार की समस्याएं समाप्त होगी।

मीन

मेहनत का फल मिलेगा और आपकी कामकाज की प्रशंसा होगी। धनलाभ होने के साथ जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान को लेकर चिंता हो सकती है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट