Mradhubhashi
Search
Close this search box.

जम्मू-कश्मीर में टूटी आतंक की कमर, 38 महीनों में 630 आतंकी हुए ढेर

नई दिल्ली। घाटी में सुरक्षा बलों ने आतंकियों पर कड़ा प्रहार किया है। मई 2018 से जून 2021 के बीच जम्मू-कश्मीर में कम से कम 630 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया है। यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान 400 एनकाउंटर्स भी हुए, जिसमें 85 जवान शहीद हो गए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर सीमा लगातार सीमापार से प्रयोजित आतंकवाद का शिकार रहा है।

आतंकियों पर रखी जा रही है कड़ी नजर

मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि आतंकवाद को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने यहां पर सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए उपाय किए हैं। देश विरोधी तत्वों के खिलाफ कड़े कानून लागू किए गए हैं। साथ ही आतंकी संगठनों की चुनौती से निपटने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं। नित्यानंद राय ने कहा कि सुरक्षा बल ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रख रहे हैं जो आतंकवादियों की मदद कर रहे हैं। साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।

664 बार सीजफायर का उल्लंघन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने बताया कि जून 2021 तक पाकिस्तान द्वारा जम्मू कश्मीर में 664 बार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सीमापार से गोलीबारी की गई है। हालांकि मार्च महीने में यहां पर सीमा पार से गोलीबारी या सीजफायर उल्लंघन की एक भी घटना नहीं हुई थी। वहीं डीएमके सांसद तिरुचि सिवा के जाब में उन्होंने राज्यसभा को बताया कि 2019 में यूएपीए कानून के तहत जम्मू-कश्मीर में 1948 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 34 लोगों को सजा भी सुनाई गई।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट