Mradhubhashi
Search
Close this search box.

शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ के 500 लोगों ने छोड़ा संगठन

भोपाल। मध्यप्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ की अंदरूनी कलह अब बाहर आने लगी है। पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह टेकाम ने भोपाल जिले के शासकीय वाहन चालकों के हितों की लगातार उपेक्षा करने का आरोप पूर्व के अपने ही संगठन पर लगाया है।

मनोज का आरोप है कि पिछले 10 महीनों से मध्यप्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ द्वारा वाहन चालकों की समस्या के निराकरण हेतु किसी भी विभाग में जाकर कोई बातचीत नही की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रांतीय संगठन का पूरा ध्यान नगर निगम के श्रमिकों के संबंध में लगा हुआ है।

नगर निगम में प्रांतीय संगठन द्वारा दो-तीन बार आंदोलन किया गया हैं। बावजूद शासकीय वाहन चालक की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। मनोज सिंह टेकाम ने बताया कि शासकीय वाहन चालक तुलसी सिंह को परेशान करके विभागीय अधिकारियों ने बिना कारण बताए सेवा से पृथक कर दिया है। मगर उसकी आवाज भी प्रदेश स्तरीय संगठन ने नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि संगठन की निष्क्रियता के चलते 30 विभागीय समिति के लगभग 500 कर्मचारियों ने शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ की सदस्यता आज से छोड़ दी है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट