Mradhubhashi
Search
Close this search box.

उज्जैन के सेवाधाम आश्रम से फिर भागी 3 लडकियां, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

उज्जैन। उज्जैन जिले के अंबोदिया स्थित सेवाधाम आश्रम से 3 लडकियों के भागने का मामला सामने आया है। जिसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए है। साथ ही एसडीएम और महिला बाल विकास विभाग की टीम को कार्यवाही के लिए रवाना किया गया है। कलेक्टर के अनुसार कुछ दिन पहले भी दो लडकिया सेवाधाम आश्रम से भाग चुकी है ।

दरअसल उज्जैन के सेवाधाम आश्रम से बीती रात 3 लडकिया अचानक भाग गई। जिसके बाद आश्रम ने हडकंप मच गया। आश्रम के सुरक्षा गार्डो ने लडकियों को ढुंढने का प्रयास किया। लेकिन लडकियां नहीं मिली। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस और जिला प्रशासन तक पहुंची। जिसके बाद अब पुलिस लडकियों की तलाश का रही है।

कलेक्टर आशीष सिंह ने आश्रम से लडकियों के भागने के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा की पुर्व में भी सेवाधाम आश्रम से 2 लडकियां भाग चुकी है और अब फिर से 3 तीन लडकियों की भागने की खबर मिली है। इस संबंध में एसडीएम और महिला बाल विकास विभाग की टीम को जांच के लिए रवाना गया किया गया है। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि टीम को वास्तविक स्थिति का पता लगाने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही सेवाधाम आश्रम के लोगों से भी चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट