Mradhubhashi
Search
Close this search box.

मुंबई में भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड से 22 लोगों की मौत

मुंबई। मुंबई में लगातार हो रही बारिश की वजह से लोग परेशान हैं। भारी बारिश की वजह से शनिवार देर रात चेंबूर इलाके में लैंडस्लाइड की घटनाओं के कारण 22 लोगों की मौत हो गई। वही बारिश से मुम्बई के अधिकतर इलाके जलमग्न हो गए हैं। रेल यातायात सहित सड़क यातायात और हवाई सेवाओं पार्ट भी भरी असर दिखाई दिया।

मुंबई में गुरुवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। चेंबूर, कांदिवली और बोरिवली पूर्व में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को सुबह से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है। आज दिन भर यहां मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है। शनिवार देर रात हुई लैंडस्लाइड की घटनाओं में 22 लोगों की मौत हो गई। 17 लोगों ने चेंबूर इलाके में और 5 ने विक्रोली में जान गंवाई। चेंबूर हादसे में 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया। यहां पांच मकान ढह गए।

चेंबूर हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने बताया कि चेंबूर हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। 2 घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, DCP (जोन 7) प्रशांत कदम ने बताया कि विक्रोली में गिरी इमारत के मलबे से 5 शव बरामद किए गए हैं। ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने बताया कि मुंबई में भारी बारिश के कारण अधिकतर हिस्सों में पानी की सप्लाई रुक गई है। जलभराव के चलते भांडुप वाटर प्यूरिफिकेशन कॉम्प्लेक्स में फिल्ट्रैशन और ड्रेनैज प्लांट्स बंद कर दिए गए हैं। इसे ठीक करने की कोशिश जारी है।

17 ट्रेनों का आवाजाही प्रभावित हुई है।

भारी बारिश के चलते मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में रेल की पटरियों पर पानी जमा हो गया है। इससे 17 ट्रेनों का आवाजाही प्रभावित हुई है। जलभराव वाले इलाकों में पंप से पानी हटाने का काम जारी है। सायन रेलवे स्टेशन के रेल ट्रैक पर पानी भर गया। आज लोकल से आवाजाही भी प्रभावित रहेगी। वहीं, किंग सर्कल पर भी जलभराव हो गया। कांदिवली ईस्ट के हनुमान नगर में भारी बारिश से बुरा हाल है। यहां लोगों के किचन तक बारिश का पानी पहुंच गया है। ग्राउंड फ्लोर पर रहना मुश्किल हो गया है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट