Mradhubhashi
Search
Close this search box.

200 लोग मना रहे थे जन्मदिन, तीन थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर 5-6 लोगों को पकड़ा

इंदौर। कोरोना के साथ-साथ अब डेंगू भी धीरे-धीरे शहर में पैर पसारते नजर आरहा है। लेकिन फिर भी लोग अपनी जान की परवाह ना करते हुए कोरोना गाइडलाइन का उंल्लघन कर रहे है। ऐसा ही मामला सामने आरहा है शहर के कमला नेहरू नगर से जहां तीन थानों की पुलिस ने जन्मदिन मना रहे लोगों पर जमकर लाठियां भांजी।

पकड़ने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी

बतादें कि हां धार्मिक आयोजन के नाम पर एक युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस पार्टी में करीब 200 से ज्यादा लोग शामिल थे। इस बात की शिकायत मिलते ही मल्हारगंज इलाके के तीन थानों की पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची तो युवक वहां से भागने लगे। इस दौरान उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। पुलिस ने पांच युवकों को पकड़ा तो उनके परिजन पहुंच गए और कहने लगे कि यह पार्टी में शामिल नहीं थे। कार्रवाई देखने के लिए रूके थे। इस दौरान पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। बाद में सभी पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया गया है। पुलिस ने कुल 37 बाइक जब्त की है, जिन्हें लेने कोई नहीं आया है।

महाआरती की आड़ में जन्मदिन की पार्टी

मल्हारगंज इलाके में तीन थानों की पुलिस ने तीन दर्जन के लगभग वाहनों को जब्त किया है। यहां महाआरती की आड़ में जन्मदिन की पार्टी सड़क पर बनाई जा रही थी। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी लगने के बाद मौके पर पुलिस की गाड़िया पहुंची ओर युवकों के वाहनो को थाने ले आई। रात में थाने पर जगह नहीं होने के चलते सभी वाहनों को ट्रैफिक थाने में रखवाया गया।

37 दो पहिया वाहन जब्त किए

मामला कमला नेहरू नगर का है, यहां रात में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिली थी कि सड़क पर दौ सौ से अधिक युवक हुडदंग कर रहे हैं। यहां महाआरती की आड़ में जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। जिसके बाद सदर बाजार, एरोड्रम और मल्हारगंज इलाके से पुलिस की गाड़ियां यहां पहुंची और जमकर लाठियां भांजी। इस दौरान कुछ युवक दो पहिया वाहन लेकर गलियों में भाग गए। जबकि कुछ युवकों ने पैदल दौड़ लगा दी। यहां सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को रहवासियों से बात कर थाने ले जाया गया। पुलिस ने इस दौरान करीबहैं, जिनकी रात में हवा भी निकाल दी गई। TI के मुताबिक मौके पर महाआरती जैसा कुछ नहीं मिला है। वाहन जब्त किए गए है। मंदिर वहां से कई मीटर दूरी पर था।

सभी का चालान बनाकर उन्हें कोर्ट से छोड़ा जाएगा

टीआई पंकज द्विवेदी के मुताबिक 37 वाहन मालिकों पर मोटर व्हीकल एक्ट में कारवाई की जाएगी। सभी का चालान बनाकर उन्हें कोर्ट से छोड़ा जाएगा।पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को भी हिरासत में लिया था। जिन्हें रात में छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट