Mradhubhashi
Search
Close this search box.

सीमा पर फिर से चीन ने की गुस्ताखी, भारत की कार्रवाई में 20 चीनी सैनिक घायल

नई दिल्ली। चीन-भारत सीमा पर एक बार फिर चीन ने गुस्ताखी की है। भारतीय सैनिकों के साथ हुई झड़प मे 20 चीनी सैनिकों के घायल होने की खबर है। दोनो देशों के सैनिकों के बीच झड़प सिक्किम के नाकू ला में हुई है।

चीनी सैनिकों को भारतीय जवाब

सूत्रों के अनुसार LAC पर झड़प तीन दिन पहले हुई थी। इस झड़प में 4 भारतीय और 20 चीनी सैनिकों के घायल होने की खबर है। सूत्रों का कहना है कि झड़प उस वक्त हुई जब चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। भारतीय सैनिकों ने जब उनको रोकने की कोशिश की तो चीनी सैनिक हिंसा पर उतारू हो गए।

सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति

सूत्रों का कहना है कि सीमा पर फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण किंतु स्थिर बनी हुई है। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर प्रतिकूल मौसम होने के बावजूद सैनिक सीमाओं पर डटे हुए हैं। चीनी इरादों पर नजर रख रहे हैं और गुस्ताखी करने पर माकूल जवाब भी दे रहे हैं। सीमा पर तनाव कम करने के लिए दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर की नौवे दौर की वार्ता 15 घंटे तक चली। इसमें भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि चीन को अपना पुरानी स्थिति में वापस जाना होगा।

गलवान में हुए थे 20 सैनिक शहीद

इससे पहले 15 जून को गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान और अधिकारी शहीद हुए थे, वहीं चीन के भी सैनिक जवानों और अधिकारियों को जान गंवाना पड़ी थी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट