Ashoknagar में Sex racket का भंडाफोड़ | 2 महिलाओं सहित 18 पुरुष गिरफ्तार - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
//

Ashoknagar में Sex racket का भंडाफोड़ | 2 महिलाओं सहित 18 पुरुष गिरफ्तार

देह व्यापार मे लिप्त 2 महिलाओं सहित 18 पुरुष गिरफ्तार

Ashoknagar देह व्यापार को पकड़ने पुलिस द्वारा 2 व्यक्तीयों को अपना पंटर बना कर की गई छापामार कार्यवाही

विवेक शर्मा /अशोकनगर – अशोकनगर थाना कोतवाली क्षेत्र के पथरिया रोड के सामने गंगानगर कालोनी अशोकनगर एवं दीपेश कालोनी अशोकनगर में अनैतिक देह व्यापार होने की सूचना मिलने पर कार्यवाही के लिए अशोकनगर एसपी अशोकनगर द्वारा सुजीत सिंह भदौरिया एसडीओपी चन्देरी एवं शक्ति सिंह चौहान एसडीओपी अशोकनगर को टीम गठित कर छापामार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जिसके बाद टीम ने रणनीति बनाते हुए इस रैकिट का भंडाफोडने के योजना बनायी

टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गंगानगर कालोनी कालोनी में महिला शारदा बाई पाल एवं दीपेश कालोनी में महिला सीमा अहिरवार अवैध धनलाभ कमाने के उद्देश्य से स्वयं के घरों में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चला रही हैं। सूचना पर पुलिस थाना कोतवाली एवं देहात के फोर्स की टीम तैयार की गई।

गंगानगर कालोनी में महिला शारदा बाई पाल के घर भेजने हेतु थाना देहात से प्रआर० यशपाल सिंह रघुवंशी एवं प्रआर0 नीरज सिंह कुशवाह को सादा वस्त्रों में 500-500 के दो नोट देकर पंटर बनाया गया। इसी प्रकार दीपेश कालोनी अशोकनगर में महिला सीमा अहिरवार के घर पर भेजने हेतु कोतवाली अशोकनगर से प्रआर० शैलेन्द्र सिंह एवं आर० विशाल पारदी को 500-500 के नोट देकर पंटर बनाया गया।

पंटरों द्वारा इशारा करने पर गठित टीम के साथ उक्त महिलों के घरों पर दविश दी गई तो महिला सीमा अहिरवार के घर में घुसते ही गेट के पास एक व्यक्ति विकात जैन मिला जो महिला के लिये ऐजेंट का काम करता है। इसी प्रकार शारदा बाई पाल के घर में दविश दी गई तो घर के बाहर एवं गेट के पास 04 व्यक्ति मिले जो महिला के लिये ऐजेंट का काम करते हैं जिनके नाम 1. अंकित राय निवासी दुर्गा कालोनी 2. बटन अहिरवार निवासी मुगलसरायं जिला विदिशा 3. आदर्श धाकड़ देवखेडी 4. धर्मेन्द्र धाकड़ विदिशा रोड़ अशोकनगर के है ।

उक्त महिलाओं एवं एजेंटों के पास से पंटरों को दिये गये नोट सहित नकद राशि व मोबाइल जप्त किये गये।

शारदा अहिरवार के घर के अंदर तलाशी लिये जाने पर अलग-अलग कमरों में 09 आरोपी महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जिनके नाम 1. महेन्द्र प्रजापति निवासी कमला गंज शिवपुरी 2. राजू अहिरवार निवासी मलावनी थाना पिपरई 3. अंकित राय निवासी कोहरवास थाना ईसागढ 4 विकास यादव निवासी बरोदिया थाना शाढोरा 5. दिनेश अहिरवार निवासी मलावनी पिपरई 6. शिवम लोधी निवासी त्रिलोकपुरी कालोनी अशोकनगर 7. मनीष श्रीवास्तव निवासी गणेश कालोनी अशोकनगर 8. रामस्वरूप दांगी निवासी बेरखेड़ी थाना कुरवाई जिला विदिशा 9. राहुल श्रीवास्तव निवासी बोहरे कालोनी अशोकनगर के है।

सीमा अहिरवार के घर के अंदर तलाशी लिये जाने पर अलग-अलग 04 कमरों में महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले जिनके नाम 1. मुनेश अहिरवार निवासी कूड़ई 2. राजेश त्यागी निवासी दुर्गा कालोनी अशोकनगर 3. राजकुमार रघुवंशी निवासी फरदाई थाना शाढोरा 5. शैलेन्द्र रघुवंशी निवासी दुर्गा कालोनी अशोकनगर के

हैं ।

आरोपीगणों से कुल 37160 /- रूपये एवं 07 मोटर साइकिल एवं 18 मोबाइल जप्त किये गये।

उक्त कार्यवाही में आरोपीगणों के विरूद्ध कोतवाली अशोकनगर में अप०क० 354,355/2023 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, 7 के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये हैं ।