Mradhubhashi
Search
Close this search box.

17 संगठन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

सारंगपुर। मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा जनपद पंचायत सारंगपुर के द्वारा अपनी मुख्य मांगों को लेकर 22 जुलाई 2021 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। ग्रामीण विकास विभाग के 17 संगठनों ने मिलकर संयुक्त मोर्चा का निर्माण करके सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए है।

संयुक्त मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष गवली ने बताया है कि लंबे समय से चली आ रही हमारी मांगों पर सरकार ने आज दिन तक कोई निराकरण नहीं किया है। इसलिए हमें मजबूरी में हड़ताल का सहारा लेना पड़ा। संयुक्त मोर्चा के उपाध्यक्ष सचिव संगठन के अध्यक्ष पुखराज नागर ने बताया कि सरकार के द्वारा हमेशा आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला है। संयुक्त मोर्चा की मांग है कि अनार्थिक मांगों को पूरा किया जाए। इसलिए मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के आवाहन पर समस्त 17 संगठन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। बतादें कि इतनी बड़ी तादाद में कर्मचारियों का हड़ताल पर जाने से जाहिर है पूरे प्रदेश में पंचायती काम काज पर असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट