Mradhubhashi
Search
Close this search box.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम से 1300 साल पुरानी देवी दुर्गा की प्रतिमा बरामद

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में देवी दुर्गा की 7वीं सदी में निर्मित प्रतिमा बरामद की है। प्रतिमा काले पत्थर से बनी हुई है और 1300 साल पुरानी बताई जा रही है।

मजदूरों को मिली प्रतिमा

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को देवी दुर्गा की 1300 साल पुरानी मूर्ति बरामद की है। यह प्राचीन प्रतिमा खाग इलाके में पाई गई थी। मूर्ति आकार में 12बाय 8 इंच की है, जो एक काले पत्थर पर खुदी हुई है। इसमें देवी दुर्गा सिंह सिंहासन पर चार परिचारक के साथ विराजमान हैं। श्रीनगर के पांडथरेथन इलाके में झेलम नदी से रेत निकालते समय मजदूरों को यह प्रतिमा मिली है।

काले पत्थर पर खुदी है प्रतिमा

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने सिंह सिंहासन पर विराजमान दुर्गा की मूर्ति की सूक्ष्मता से जांच की। पुलिस ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया, “मूर्ति एक काले पत्थर में खुदी हुई है. यह मूर्ति देवी दुर्गा की है, जो सिंह सिंहासन पर विराजमान हैं, हाथ का बायां हिस्सा कंधे से गायब है, मूर्ति में गांधार स्कूल ऑफ आर्ट का प्रभाव है और दाहिने हाथ में कमल है.” पुलिस विभाग ने मूर्ति की तस्वीरें ट्वीट कीं हैं। मूर्ति को अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के उप निदेशक मुश्ताक अहमद बेग के सुपूर्द किया गया है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट