Mradhubhashi
Search
Close this search box.

हिमाचल में बर्फबारी के कारण 128 सड़कें वाहनों के लिए की गई बंद

शिमला। हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर रविवार रात से हिमपात हो रहा है। शिमला जिला के नारकंडा के साथ लगते बागी व खदराला में सोमवार को इस सीजन का पहला हिमपात हुआ। बर्फ को देखकर सैलानियों और पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे है। प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में शीतलहर चल रही है। लाहौल स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिला के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आज दोपहर तक बर्फबारी होती रही।

Himachal Weather Update: Rain And Snowfall Recorded In State, 248 Roads  Closed, Life Disturbed - मौसम: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी, 248 सड़कें बंद,  जनजीवन अस्त-व्यस्त, देखें तस्वीरें - Amar ...

रोहतांग दर्रा में 1 फीट से अधिक बर्फबारी हुई है, जबकि कोकसर और अटल टनल के दोनों छोर में 4 से 5 इंच तक हिमपात हुआ। इसके अलावा घाटी के सिसु, दलंग, मालंग सहित समूची लाहौल घाटी में भी अच्छी बर्फबारी हुई है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इधर कुंजुम पास, लोसर में भी बर्फबारी होने के कारण ग्राम्फू-सुमदो-काजा मार्ग बंद हो गया बर्फबारी के बाद सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। इससे इन सड़कों पर सफर जोखिमभरा हो गया है। लाहौल स्पीति जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों सहित सैलानियों से क्षेत्र में यात्रा नहीं करने की एडवाइजरी जारी की है।

5 जिलों में बर्फबारी से 128 सड़कें बंद; लाहौल स्पीति का देश से संपर्क कटा |  Himachal Pradesh weather | Rain and Snow | Snowfall in Heights - Dainik  Bhaskar

मौसम विभाग के अनुसार आज रात को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। कल से आगामी चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन 19 और 20 नवंबर को मौसम फिर से करवट बदलेगा और ऊंचे इलाकों में फिर से बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट