Mradhubhashi
Search
Close this search box.

118 टांके आए, भोपाल में छेड़खानी का विरोध किया तो मनचलों ने महिला की आंख-मुंह पर मारे ब्लेड

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े एक महिला मनचलों के हाथों मरते-मरते बची। कुछ मनचलों ने एक महिला के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। दरिंदों ने युवती का पूरा चेहरा चीर दिया। चेहरे पर 118 टांके आए हैं। यह शॉकिंग वारदात 9 जून की रात को भोपाल के टीटी नगर थाने से आई है। एक महिला अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी। कुछ बदमाश महिला पर अश्लील कमेंट्स कर सीटी बजाकर उसे छेड़ रहे थे। जब महिला ने विरोध किया तो मनचलों ने महिला पर ब्लेड से हमला बोल दिया। महिला की आंख और मुहं पर गंभीर चोट आई। डॉक्टरों ने पीड़िता के चेहरे और गले पर करीब 118 टांके लगाए हैं। इस मामले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया है।

घटना शनिवार की है। रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने भोपाल के बड़े पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को तलब किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने तीनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवाजी नगर स्थित पीड़ित सीमा सोलंकी के घर जाकर उसका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने महिला को एक लाख रुपये की राशि भी दी।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि सीमा सोलंकी का साहस सराहनीय है। बदमाशों की आपत्तिजनक हरकत पर उन्होंने हिम्मत से उनका मुकाबला किया। राज्य सरकार सीमा सोलंकी का इलाज कराएगी। अन्याय का प्रतिकार करना अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का काम है। इस नाते सीमा अन्य महिलाओं के लिए प्रेरक भी है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट