Mradhubhashi
Search
Close this search box.

1,17,100 कोरोना मरीज मिले एक दिन में, देश में 302 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में 24 घंटे में कोरोना के 1,17,100 नए मामले सामने आए, जो पिछले दिन के 90,928 मामलों की तुलना में ज्यादा है। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को साझा किए। वहीं 24 घंटे में 302 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,83,178 हो गई है। कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 3,71,363 हो गए हैं, जो देश में कुल पॉजिटिव मामलों का 1.05 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पूरे देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट की संख्या बढ़कर 3,007 हो गई है। हालांकि ओमिक्रॉन के 1,199 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। अब तक 27 राज्यों में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 30,836 मरीजों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,43,71,845 हो गई है। इसी के साथ भारत की रिकवरी दर 97.57 प्रतिशत हो गई है। देशभर में कुल 15,13,377 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत में अब तक 68.68 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं।

  • 27 राज्यों में ओमिक्रॉन वेरिएंट
  • 3,007 हो गए हैं ओमिक्रॉन के केस
  • 3,71,363 कोरोना के सक्रिय केस

150 करोड़ भारतीयों का वैक्सीनेशन पूरा

नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी है। देश ने कोरोना के खिलाफ टीकाकरण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। देश में अब तक 150 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। अब तक देश में कुल 90 फीसदी वयस्कों को कोरोना टीके की कम से कम पहली डोज दी जा चुकी है। अब तक देश में 1,50,17,23,911 टीके लग चुके हैं। हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। देश में अब तक 87 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की पहली डोज जबकि करीब 62 करोड़ लोगों को कोरोना की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। वहीं, 45 साल से ज्यादा उम्र के करीब 35 करोड़ लोगों को टीका लग चुका है। वहीं दो करोड़ किशोरों को भी टीका लगाया जा चुका है।

यही नहीं देश में 15 से 18 साल के बच्चों को भी 3 जनवरी से कोरोना टीके लगाए जा रहे हैं। बच्चों के लिए फिलहाल कोवैक्सीन के टीके को मंजूरी दी गई है। वहीं 10 जनवरी से 60 साल से ऐसे बुजुर्गों को भी टीका लगना है, जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इसके अलावा हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स को 10 जनवरी से बूस्टर डोज भी लगाई जानी है। पिछले साल 21 अक्टूबर को 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा हासिल किया था।

  • 87 करोड़ से ज्यादा को पहला डोज
  • 62 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगे
  • 02 करोड़ किशोरों को लगा टीका
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट