Mradhubhashi
Search
Close this search box.

झांसी में भीषण सड़क हादसा, मप्र के 11 श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल

झांसी। उत्तरप्रदेश के झांसी जिले ‍में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई जिसमें मध्यप्रदेश के दतिया जिले के भांडेर के पंडोखर के रहने वाले 11 लोगों की मौत हो गई। ये लोग झांसी के चिरगांव में ज्वारे विसर्जित करने जा रहे थे तभी श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली के सामने अचानक भैंस आ गई जिसके कारण ट्रैक्टर का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। मरने वालों में 7 महिलाएं समेत 4 बच्चे शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

30-32 लोग थे सवार

जानकारी के मुताब‍िक, यह हादसा चिरगांव थाना क्षेत्र के भांडेर रोड पर हुई है। बताया गया है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में कुल 30 से 32 सवारियां बैठी थीं। ट्रॉली पास के धान के खेत में पलट गई। करीब 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मृतकों के नाम

मरने वालों में पुष्पा देवी (40 साल) पत्नी जानकी, मुन्नी देवी (40) पत्नी स्व. मोतीलाल, सुनीता (35) पत्नी रविंद्र, पूजा देवी (25) पत्नी अनिल, राजो (45) पत्नी कैलाश, प्रेमवती (50) पत्नी जसमन, कुसुमा देवी (55) पत्नी मनीराम, करस्या (10) पुत्री अनिल, परी (1 साल) पुत्री नीरू, अनुष्का (4) पुत्री बंटी, अवि डेढ़ साल पुत्र पवन शामिल हैं। सभी मृतक एक ही खानदान के हैं। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट