Mradhubhashi
Search
Close this search box.

श्रीराम मंदिर को लेकर सांसद प्रज्ञा का दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष, शुभ कार्य में उनका नाम लेना उचित नहीं

भोपाल। देशभर मे श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। इस कार्य के लिए देशभर से धन को जुटाने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने धनराशि का दान किया।

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने दिए एक लाख 11 हजार एक सौ 11 रुपए

श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। देश के पहले नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभियान की शुरुआत करते हुए समर्पण निधि सौंपी है। इसी क्रम में भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने वेतन से एक लाख 11 हजार एक सौ 11 रुपए दिए। इसके अलावा भारत भक्ति अखाड़े की संस्थापक होने के नाते अखाड़े की तरफ से 11 लाख 11 हजार एक सौ 11 रुपए सहायता राशि दी।

ढांचा गिराया जाना गौरव की बात

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि जिस राम मंदिर के लिए कई पीढियां अपनी आहुति दी है, विधर्मियो ने कई साधुओं को मार दिया ऐसे में जब धर्म की हानि होती है तब प्रभु प्रगट होते है कुछ राजनीतिक दल के लोग राम के अस्तित्व को लेकर तरह तरह की बात करते थे है राष्ट्रभक्तो ने विवादित ढांचा गिराकर देश का गौरव लौटाया है, जब ढांचा गिराया गया था तब मैं वहीं मौजूद थी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर मामले में विश्व हिंदू परिषद का योगदान सबसे अधिक सराहनीय रहा है।

वामपंथी के सहयोग पर भी आपत्ति नहीं

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हर बच्चा- बच्चा भी मंदिर निर्माण में सहयोग कर रहा है। मंदिर निर्माण में यदि कांग्रेस सहयोग करती है तो अच्छी बात है। सहयोग करके कांग्रेस अपने किये पाप से मुक्त हो जाएगी। वामपंथी भी सहयोग करेंगे तब भी कोई आपत्ति नहीं है। दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर शुभ मुहूर्त नहीं है। लेकिन शुभ काम मे उनका नाम लेना भी वाजिब नहीं है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट