Mradhubhashi
Search
Close this search box.

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव, बंगाल से तीन दिन पहले ही लौटे थे नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीन दिन पहले ही वह बंगाल दौरे पर थे। वहां 9 और 10 दिसंबर को उन्होंने रोड शो और रैलियां की थीं। नड्डा ने सोशल मीडिया पर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी। उनके आगे के सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।

सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, ”कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी गाइडलाइंस का पालन कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं

एक दिन में 3 हजार एक्टिव केस कम हुए

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में 3 हजार 138 एक्टिव केस कम हुए हैं। देश में अब कुल 3 लाख 54 हजार 904 (कुल संक्रमितों का 3.62%) एक्टिव केस हैं, यानि इतने मरीजों का इलाज चल रहा है। यह पिछले 148 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 17 जुलाई को देश में 3 लाख 59 हजार 679 एक्टिव केस थे।

देश में अब तक सिर्फ 11.74% टेस्टिंग
138 करोड़ की आबादी में अब तक केवल 11.74% यानी 15 करोड़ 26 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट हो पाया है। इसमें 6.45% यानी 98.57 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं। टेस्टिंग के आंकड़ों पर नजर डालें, तो देश में हर 10 लाख की आबादी में 1.10 लाख लोगों की जांच हो रही है। अमेरिका में इतनी ही आबादी में 6.55 लाख और ब्राजील में 1.20 लाख लोगों की जांच हो रही है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट