Mradhubhashi
Search
Close this search box.

कांग्रेस के शपथ वाले वायरल वीडियो पर विश्वास सारंग ने कसा तंज और कही ये बात

इंदौर। इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शपथ लेने वाले वायरल वीडियो पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि, कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। कांग्रेस ने धर्म का मजाक उड़ाया है, कांग्रेस को अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं है।

कांग्रेस अपने वादों की सच्चाई को बताएं

कांग्रेस के सोशल मीडिया कैंपेन पर चुटकी लेते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि, कांग्रेस खुद मिस हो चुकी है, अब मिस कॉल करने से क्या होगा। साथ ही कांग्रेस
के चुनाव प्रभारियों की बैठक पर उन्होने कहा कि, कमलनाथ को अपनी राजनीति बनाये रखना है, इसलिए एक दो महीने में ऐसा करते रहते हैं। प्रदेश के किसानों को खत लिखने की कांग्रेस की तैयारी पर कहा कि, कांग्रेस पहले कर्जमाफी और अपने वादों की सच्चाई तो बताएं। कांग्रेस के दिल्ली मे प्रदर्शन पर विश्वास सारंग ने कहा कि, कांग्रेस सिर्फ हिंदुस्तान का नाम बदनाम कर रही है, किसानों के नाम पर कांग्रेस अपनी रोटियां सेक रही है।

वैक्सीनेशन पर कही ये बात

वैक्सीनेशन के दूसरे चरण पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने कहा कि, वेक्सिनैशन में पूरी फ्लेक्सिबिलिटी है, अच्छा टर्न अप है, अभियान बहुत सफल रहेगा। वहीं सीएम शिवराज कि की अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर कहा कि, सुशासन हमारी प्रथमिकता है, 29 दिन काम होगा और एक दिन समीक्षा होगी। साथ ही दीप सिद्धू की गिरफ्तारी पर कहा कि, कानून के दायरे में जो भी उचित होगा, वो किया जाएगा। एक ओर जहां इंदौर कांग्रेस के वायरल वीडियो ने भाजपा पर तंज कसने का मौका दे दिया है वहीं अब देखना होगा की कांग्रेस किस तरह पलटवार करती है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट