Mradhubhashi
Search
Close this search box.

इंदौर में पोस्टमॉर्टम कर रहे डॉक्टर को मिला महिला के अंडरगारमेंट में सुसाइड नोट

इंदौर। इंदौर में आत्महत्या करने वाली एक महिला को डर था कि उसका सुसाइड नोट ससुराल वाले पुलिस तक नहीं पहुंचने देंगे। इसी डर से उसने चार पेज का सुसाइड नोट अपने कपड़ों में छिपा लिया। जब उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा तो डॉक्टरों को सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने पति, ननद, सास की प्रताड़ना का जिक्र किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

प्रियंका ने सुसाइड नोट के पहले पेज पर पति राहुल चौहान के बारे में लिखा। उसने बताया कि वह उससे बहुत प्रेम करती है, लेकिन पति उसकी बात नहीं समझ रहा और सास के बहकावे में आकर मारपीट करता है। राहुल पहले से शादीशुदा था। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, जिससे उसे 9 साल की बेटी है। वो उस बच्ची को भी मेरी तरह प्रताड़ित करके मार देगा। प्रियंका ने अगले दो पेज पर सास पारूबाई के तानों की कहानी लिखी। उसने लिखा, सास बिना वजह परेशान करती है। इसके बाद उसने सास-बहू के बीच सालभर में हुए लड़ाई-झगड़ों का जिक्र किया। आखिरी पन्ने में अपनी ननद आशा, पिंकी व एक अन्य के मायके आने पर प्रताड़ित करने की बात लिखी। प्रियंका ने लिखा कि उसकी मौत बेकार नहीं जानी चाहिए। पति, सास और ननद को इसकी सजा मिलनी चाहिए।

प्रियंका के अंजड़ में रहने वाले पिता अमृत ने बताया कि करीब 6 महीने पहले प्रियंका को राहुल घर के बाहर छोड़कर चला गया था। तब दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। प्रियंका ने बताया था कि वह मोबाइल पर किसी अन्य महिला से बात करता है। वह प्रियंका को छोड़कर तीसरी शादी करने की बात कहता था, लेकिन बेटी का घर नहीं बिगड़े इसलिए हमने रिश्तेदारों को बुलाकर राहुल को समझाया और प्रियंका को ससुराल भेज दिया था। इसके बाद भी दामाद ने बेटी को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। आज हमारे पास बेटी ही नहीं है। उसकी मौत के जिम्मेदार ससुराल वालों पर कार्रवाई होना चाहिए।
प्रियंका को सबसे पहले उसकी सास ने फंदे पर लटकते देखा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। शव को जब पोस्टमॉर्टम रूम में ले जाया गया तो यहां महिला के अंडरगारमेंट में एक सुसाइड नोट मिला।

TI सतीश द्विवेदी के मुताबिक मामला गुरुशंकर नगर का है। यहां रहने वाली प्रियंका चौहान का शव रंगपंचमी के दिन फंदे पर लटकते हुए मिला था। उसका पति राहुल चौहान नगर निगम में ड्राइवर है। वह उस समय ड्यूटी पर गया हुआ था। पुलिस ने सास पारूबाई और पति राहुल से पूछताछ की लेकिन किसी तरह की परेशानी की बात सामने नहीं आई। दूसरे दिन बुधवार को महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी में ले जाया गया। यहां पोस्टमार्टम कर रहे डॉ. भरत वाजपेयी को महिला के ब्लाउज से एक सुसाइड नोट मिला। जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में नवविवाहिता ने पति राहुल और सास पारूबाई पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। प्रियंका और राहुल की पिछले साल ही अप्रैल में ही शादी हुई थी। प्रियंका और राहुल के बीच संबंध ठीक नहीं थे। सास भी उसे ताने मारती थी। फिलहाल पुलिस ने नवविवाहिता के सुसाइड को लेकर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट