///

रसोई में फिर लगा महंगाई का तड़का, घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपए का इजाफा हुआ है।

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा किया है। इस बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपए बढ़ाए गए हैं। इस तरह कुल मिलाकर पिछले तीन महीने में घरेलू गैस के दाम 225 रुपए बढ़ गए है।

बेतहाशा बढ़े सिलेंडर के दाम

जनवरी और फरवरी माह की यदि हम बात करें तो चार बार गैस के दाम में बढ़ोतरी हुई थी। अब मार्च महीने के पहले दिन आम आदमी को महंगे गैस सिलेंडर का झटका लगा है। 1 जनवरी को 50 रुपए, चार फरवरी को 25 रुपए, 15 फरवरी को 50 रुपए और 25 फरवरी को 25 रुपए रेलू गैस सिलेंडर पर बढ़ाए गए थे।पिछले तीन महीने में घरेलू गैस की कीमत में 225 रुपए का इजाफा हुआ है। दिसंबर 2020 में भी घरेलू गैस की कीमत 50 रुपए बढ़ाई गई थी। इस तरह से घरेलू गैस की कीमत करीब 900 रुपए हो गई है।

सब्सिडी भी नहीं मिलेगी

इसके साथ ही कोरोनाकाल से बंद हुई सब्सिडी इस बार भी नहीं मिलेगी। आम आदमी की जेब ढीली कर राज्य और केंद्र सरकारें अपना खजाना भर रही है। गैस सिलेंडर से हर महीने सरकार करीब 44 करोड़ रु. कमा रही है। इनमें से आधा हिस्सा यानी 22 करोड़ रुपए राज्य सरकार के खजाने में जाता है। प्रति सिलेंडर ग्राहक को 5 फीसद जीएसटी देना पड़ रहा है। यानी घरेलू गैस पर 41.25 रुपए प्रति सिलेंडर केवल टैक्स के जा रहे हैं।